फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : महेंद्र सिंह खोखर
मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में शेखावाटी अंचल ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी पहचान स्थापित की है। पंजाब के भटिंडा में आयोजित राष्ट्रीय रक्तवीर सम्मान समारोह में सीकर जिले के तीन रक्तवीरों को उनके सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया ।
सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक एवं रक्त मोटीवेटर बी एल मील ने बताया कि सीकर के प्रसिद्ध रक्तवीर सुरेन्द्र कुमार सन्नी शिवसिंहपुरा, रक्तवीर महेन्द्र जांगिड़ तथा रक्तवीर साथी मूलचंद वर्मा को रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर, निस्वार्थ और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
पंजाब के भटिंडा शहर में आयोजित भव्य समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए दर्जनों रक्तवीरों का भटिंडा विधायक सुखवेन्द्र सिंह, भटिंडा के उपायुक्त राजेश धीमान, IAS सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा
सम्मानित किया गया।
एक शाम शहीदों के नाम परिवार संस्थापक एवं सुवादेवी स्मृति संस्थान के चंद्र प्रकाश बिजानिया ने बताया कि राष्ट्रीय मंच से सम्मान पाकर सुरेन्द्र कुमार, महेन्द्र जांगिड़ और मूलचंद वर्मा ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर नीयत सेवा की हो, तो छोटे शहरों से भी बड़े बदलाव संभव हैं।
इन रक्तवीरों की उपलब्धि ने सीकर और शेखावाटी का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इन रक्तवीरों ने वर्षों से जरूरतमंद मरीजों के लिए दिन-रात रक्त उपलब्ध करवाकर न केवल जीवन बचाए हैं, बल्कि समाज में सेवा की एक मजबूत मिसाल भी कायम की है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment