फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है । उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार की आदत डालने वाली कोई पार्टी है तो वह कांग्रेस है और हम इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और हमने कहा है कि कितना भी बड़ा आदमी हो, लेकिन यह लूट और झूठ का खेल नहीं चलेगा।
दरसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार के दो साल पूरे होने पर जयपुर के प्रतापनगर स्थित RUHS हॉस्पिटल परिसर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय आरोग्य शिविर के कार्यक्रम में शिरकत की । इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों को लुटेरा बताया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब हम भ्रष्टाचार की बात करते है तो कांग्रेसियों के दर्द होता है । सीएम ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि एक दो तो ऐसे है जो बोलते ही बोलते है, उनके पास कहने को तो कुछ है नही लेकिन वो ट्विट करते है ।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैदान में आइये कौन मना कर रहा है ।सदन के अंदर भी तैयार है और सदन के बाहर भी तैयार है । तुमने 70 साल तक इस देश और प्रदेश को लुटने का काम किया है। वो लुटेरे हमसे बात करेंगे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment