फोटो : फाइल फोटो
खंडेला, 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : महेंद्र सिंह खोखर
उपखंड क्षेत्र की शीतल क्लासेस कांवट में JET 2025 के परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में सभी सफल स्टूडेंट्स का माला पहनाकर सम्मान किया गया ।
इसमें बड़ी बात ये है कि JET 2025 परीक्षा में एक ऐसी छात्रा सफल हुई है । जिसके पिता चाय की दुकान से घर चलाते है । लेकिन छात्रा ने विषम परिस्थितियों में भी हार नही मानी और पिता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया ।
छात्रा प्रियंका के पिता भीवाराम जाट कांवट के सरकारी अस्पताल के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की सफलता पर मिठाइयां वितरण कर खुशी व्यक्त की और शीतल क्लासेस का भी आभार व्यक्त किया। अपनी सफलता पर छात्रा प्रियंका जाट ने कहा कि अगर लगन से परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है।
नरेंद्र कुमार जितरवाल ने बताया कि क्षेत्र में बच्चों को जहां एक और बड़ी-बड़ी कोचिंगों के द्वारा सफलता प्राप्त नहीं कर पाते । वहीं दूसरी ओर कांवट क्षेत्र में यहां के बच्चों ने JET परीक्षा 2025 में स्थापना के प्रथम वर्ष में शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ क्षेत्र का शिक्षा में नाम रोशन किया।
JET 2025 परीक्षा द्वारा आशुतोष वर्मा पुत्र पूरणमल वर्मा एग्रीकल्चर कॉलेज प्रीत्तमपुरी, संजय मीणा, खुशबू कॅवर एग्रीकल्चर कॉलेज किशनगढ़ बास अलवर, अनुश्री को एग्रीकल्चर कॉलेज भुसावर भरतपुर, भारती सैनी को एग्रीकल्चर कॉलेज चाँदकोठी, चूरू, जय प्रकाश पुत्र चौधमल सैनी , ज्योति सैनी पुत्री विनोद कुमार सैनी को गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज रावत भाटा, हिमांशु ओला पुत्र पप्पूराम ओला, पायल सैनी पुत्री कृष्ण कुमार सैनी को गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज टोड़ा भींम, साहिल जीतरवाल को एग्रीकल्चर कॉलेज केशवाना, जालोर, प्रियंका जाट पुत्री भीवाराम जाट गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज भरतपुर , अंकित जाट पुत्र बाबूलाल जाट को गवर्नमेंट कॉलेज गंगापुरसिटी, रमेश गुर्जर पुत्र मुकेश कुमार गुर्जर को बी.टेक.खाद्य प्रौद्योगिकी जोधपुर में प्रवेश मिला ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment