वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी : रेलवे स्टेशन पर मचा हडकंप, सुचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम पहुंची मौके पर

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

देर रात को नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, उपखंड अधिकारी राजीव यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे ।

पुलिस की टीमो ने रेलवे स्टेशन की गहनता से जांच की, लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । जिस नंबर से कंट्रोल रूम पर फोन आया । पुलिस ने उस फोन की लोकेशन भी भी ट्रेस कर ली है । पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर पर फोन भी किया गया लेकिन जिस नंबर पर फोन आया उसे व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया।

Image

संदिग्ध वस्तु नहीं मिली:-
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस प्रशासन सर्तक हुआ और स्टेशन पर पहुंचे और वहां जांच की गई। जाँच में कोई भी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली ।

दूसरी तरफ धमकी देने वाले की जाँच में जुट गई है । पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि धमकी देने वाला कौन है और उसकी मंशा क्या थी। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

Image

सुरक्षा एजेंसियां जाँच में जुटी :-
कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर बारीकी से जांच की गई लेकिन जाँच टीमो को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । कंट्रोल रूम पर जिस नंबर से फोन आया उसे नंबर पर भी फोन करने का प्रयास किया गया लेकिन उस व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया।  फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit