नीमकाथाना में चलती निजी स्कूल बस का निकला टायर : मची चीख पुकार, बड़ा हादसा टला, स्कूल स्टाफ राहगीरों से बोला - ये आपके बच्चें है क्या ?

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में चलती निजी स्कूल बस का टायर निकल गया । हादसा नीमकाथाना में खेतड़ी रोड़ पर शहीद होशियार सिंह सामोता स्मारक से ठीक पहले कबाड़े के सामने हुआ। जहाँ चलती बस का टायर निकलकर कर 300 मीटर दूर चला गया । गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबित, बस खेतड़ी मोड़ की तरफ से आई थी। जब चीख पुकार सुनी तो वे दौड़कर आए और मदद करने लगे । सूचना पर ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला ।

Image

चालक इंचार्ज भिड़ा राहगीरों से :-
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस जब कबाड़े के सामने पहुंची उसके पीछे के एक तरफ के टायर निकल गये और टायर मावन्डा की तरफ 300 मीटर दूर चला गया । राहगीरों का आरोप है कि जब वे मदद करने लगे तो चालक इंचार्ज उन्ही से भीड़ गया और कहने लगा कि कोई हादसा नही हुआ  ।  ये आपके बच्चे है क्या ?

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सख्त निर्देश के बावजूद नीमकाथाना में स्कूल संचालक की यह लापरवाही बड़े हादसे का रूप ले सकती थी थी । राहगीरों ने बताया कि 28 से 30 सीटर गाड़ी में 50 से 60 बच्चें बैठाना हादसे को न्यौता देना ही है । उपर से ये पूछना कि ये आपके बच्चे है क्या ? कहाँ तक उचित है ।

शिक्षा मंत्री के आदेश के बावजूद बसों की फिटनेस किउ जाँच नही करना शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है ।  अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नही किया गया है । वही बच्चों को दूसरी बस में बैठाकर स्कूल भेज दिया गया और बस को भी ले जाया जा चूका है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit