फोटो : फाइल फोटो
कोटपुतली, 16 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में देर रात फ़िल्मी अंदाज में एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी का अपहरण करने का मामला सामने आया है । घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबित, हाईवे पर डेंटल कॉलेज के पास स्थित खेमजी मोटर्स के कार्यालय में तोड़फोड़ और उसके मालिक भीम सिंह शेखावत के अपहरण की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बदमाश गाड़ियों में भरकर आए थे। बदमाश भीम सिंह को हरियाणा की तरफ ले गए। हरियाणा पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी देकर अलर्ट किया गया।
पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी करवाई। जिसके बाद ट्रांसपोर्ट व्यापारी को देर रात बावल के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। वही बदमाश मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment