फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 16 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
गोवा के अरपोरा में 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को दिल्ली लाया गया। गोवा पुलिस की एक टीम ने दोनों को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी ।
अब उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। ट्रांजिट रिमांड की इजाजत मिलते ही पुलिस दोनों को लेकर गोवा जाएगी। सौरभ और गौरव लूथरा बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं।
बता दे कि क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। थाईलैंड पुलिस ने 11 दिसंबर को फुकेट में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया। आज सुबह उन्हें बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया गया था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment