शादी के 7 माह बाद विवाहिता ने लगाया फंदा : परिवार के खेत में जाने के बाद घर में लगाया फंदा, आगरी गाँव का है मामला, सदर थाना पुलिस जाँच में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के आगरी गांव में विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे।

मृतका की पहचान बबली देवी (24) के रूप में हुई है, जो बिहार के मुजफ्फरनगर की निवासी थी। उसने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

जानकारी के मुताबित, मृतका बबली देवी का पति मुंबई में मजदूरी करता है।  उनकी शादी इसी साल 1 मई को हुई थी।  वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit