वीडियो न्यूज़ : चौमूं में पुलिस से भिड़े उपद्रवी, 6 पुलिसकर्मी घायल : रेलिंग लगाने पर विवाद, पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा पत्थरबाजों को पकड़ा, बल जाब्ता तैनात

फोटो  : फाइल फोटो 

चौमूं , 26 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

चौमूं में पुलिस से भिड़े उपद्रवी, उपद्रवियों के हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल, रेलिंग लगाने पर विवाद, पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा पत्थरबाजों को पकड़ा, एक बोला मैंने एक भी पत्थर नहीं उठाया

चौमूं में शुक्रवार सुबह मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथरबाजी में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात नियंत्रित किए। फिलहाल, क्षेत्र में सुबह से ही तनावपूर्व स्थिति बनी हुई है और पूरा इलाका छावनी बना हुआ है। प्रशासन ने अफवाह रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए चौमूं कस्बे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है।

मैंने पत्थरबाजी नहीं की- युवक

सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजी की घटना के बाद आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। तनावपूर्व स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक ने कहा, "मैंने पत्थरबाजी नहीं की... मेरे घर में मलबा था। मैं कसम खाता हूँ कि मैंने एक भी पत्थर नहीं उठाया

इंटरनेट सेवाएं बंद:-

जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने कहा, "हमने पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शांति बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।"

फिलहाल इलाके में शांति:-

जयपुर के DCP वेस्ट, हनुमान प्रसाद मीना ने कहा, "यहां एक कलंदरी मस्जिद है, जहां काफी समय से अतिक्रमण को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन कुछ लोगों ने लोहे के एंगल लगाकर उसे स्थायी रूप से फिर से बनाने की कोशिश की। जब हम इन ढांचों को हटा रहे थे, तो कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। हम इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। फिलहाल इलाके में शांति है"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit