फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 27 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
खाटूश्यामजी में महिला की चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। 71 वर्षीय महिला महाराष्ट्र से दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ आई थी। दर्शन करवाने के बहाने आई कुछ महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया । वापस लौटकर उन्होंने महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज करवाया।
31 साल की महिला उषा सुधीर उपाध्याय ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ राजस्थान आई थी। यहां जयपुर घूमने के बाद वह लोग 21 दिसंबर खाटू में सुबह करीब 10 बजे दर्शन करने के लिए पहुंच गए। यहां पर दर्शनों के लिए वह लोग लाइन में लगे। इसी दौरान वहां पर चार महिलाएं आई। उन्होंने बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने के लिए उनकी मदद करेगी।
करीब 1 घंटे तक वह महिलाएं बात करती रही। इसी दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला उषा उपाध्याय की चेन तोड़ ली। जिसका वजन करीब 15 ग्राम और कीमत डेढ़ लाख रूपए है। उषा ने महाराष्ट्र के कशिमिरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। वहां पर पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज करके इसे खाटूश्यामजी पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल मामले की जांच ASI श्रवण कुमार कर रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment