वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में पीसीसी डोटासरा का भव्य स्वागत : कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, अलवर जाते समय विभिन्न जगह स्वागत

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 27 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आज अलवर जाते समय नीमकाथाना क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद प्रवीण जाखड़ के नेतृत्व में किया गया।

डोटासरा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनका स्वागत नीमकाथाना बॉर्डर सती मोड़, गुहाला, चला, सिरोही तथा नीमकाथाना बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं नारों के बीच गर्मजोशी से किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की।

Image

दरसल गोविन्द सिंह डोटासरा नीमकाथाना से होकर सड़क रास्ते से अलवर जा रहे थे । जिसकी जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुई तो कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के स्वागत के लिए उत्साहित नजर आए।

Image

कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद प्रवीण जाखड़, राजपाल डोई, रणधाव सिंह, पूर्व सरपंच बसन्त यादव, महेंद्र बिजारणियां, उमेश दिवाच, शशिपाल भाकर, सुभाष चंदेलिया, गोकुल, विजय बिजारणियां, जीतू, सुरेश यादव हुल्डा, लीलाधर नेहरा, महेंद्र बोरख, विजयपाल कुड़ी, प्रहलाद महरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit