फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू , 27 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के सिंघाना में शनिवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन रथ यात्रा का समापन हुआ। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई इस यात्रा का सिंघाना में स्वागत किया गया।
पुरानी मंडी चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा और सिंघाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री मंच पर उपस्थित थे।
उपलब्धियों की दी जानकारी:-
आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकों का वितरण भी किया गया। जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सुशासन रथ यात्रा के सारथी सुनील कुमार और उनके सहयोगी अंकित सक्सेना का माला पहनाकर सम्मान किया गया।
रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा ने यात्रा में सहयोग और समर्थन के लिए नागरिकों, विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment