प्रदेश में कल से 108 और 104 एंबुलेंस सेवा बंद : कर्मचारियों की यूनियन ने सेवाएं बंद करने का किया ऐलान, वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी सहीत है अन्य मांगे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 27 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में संचालित 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाएं कल से बंद रहेंगी नए टेंडर में वेतन कम देने और वर्किंग आवर्स 8 के बजाय 12 घंटे के विरोध में मौजूदा कर्मचारियों की यूनियन ने सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है।

राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमने स्वास्थ्य विभाग (NHM) अधिकारियों से टेंडर में वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने और वर्किंग आवर्स 8 घंटे करने की मांग की है, जिस पर अधिकारियों ने कोई निर्णय नहीं किया। इसके चलते हमने अब 28 दिसंबर रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय किया है।

1600 से ज्यादा एम्बुलेंस संचालित :-

वर्तमान में 1094 वाहन (108) और 600 वाहन (104) सेवा के नाम से संचालित है। इन वाहनों की कंट्रोलिंग वर्तमान में मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज लिमिटेड के पास है। ये सेवाएं प्रदेश में आमजन के लिए फ्री संचालित की जाती है।

एम्बुलेंस संचालन सेवा से करीब 3 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। वर्तमान में इन कर्मचारियों (ड्राइवर और अन्य सहयोगी) को कंपनी की तरफ से 12 हजार 730 रुपए का वेतन मिल रहा है। यूनियन ने इस वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने और हर साल 10 फीसदी की दर से बढ़ोतरी करने की शर्त टेंडर में जोड़ने की मांग की है। साथ ही वर्किंग आवर्स जो 12 घंटे टेंडर में दर्शाए गए हैं, उनको कम करके 8 घंटे करने की मांग की है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit