पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 82 की उम्र में निधन : लंबे समय से थे बीमार, पुणे के प्रति समर्पण, भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स जैसा ग्लोबल इवेंट लाने के लिए मशहूर रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 06 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद 82 साल साल की उम्र में निधन हो गया। कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक और खेल जगत में शोक की लहर है

कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस एरंडवणे में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान पुणे में होगा।

कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 2 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष थे। 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री थे सुरेश:-

1995-96 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में उन्हें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गईरेल राज्य मंत्री के रूप में उन्हें संसद में रेल बजट प्रस्तुत करने का दुर्लभ सम्मान प्राप्त हुआ, जो उनकी प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है

पुणे के प्रति समर्पण:-

पुणे के विकास में कलमाड़ी का योगदान अतुलनीय रहा है. उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए उनके परिवार की जड़ें कर्नाटक से थीं, लेकिन उनके कार्यों ने उन्हें पुणे और महाराष्ट्र का एक अभिन्न हिस्सा बना दिया

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit