फोटो : फाइल फोटो
पाली , 09 जनवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिला जेल में शुक्रवार शाम एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शाम करीब 4.30 बजे मालूम चली , जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही न्यायिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और वरिष्ठ जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कैदी की पहचान राजू उर्फ राजेंद्र (20) के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में जैतारण थाने में मामला दर्ज हुआ था। मृतक मूल रूप से जोधपुर जिले का निवासी बताया गया है।
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं, जेल परिसर में इस तरह की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।
तोलिए से फंदा लगाकर दी जान:-
एएसपी जयसिंह तंवर ने बताया कि कैदी ने बाथरूम में तोलिए का फंदा बनाकर सुसाइड किया। मृतक की उम्र 20 साल थी। इसके खिलाफ जैतारण थाने में साल 2025 में मामला दर्ज हुआ था। मृतक जोधपुर जिले का रहने वाला था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment