वीडियो न्यूज़ : जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर : हादसे में एक की मौत, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर, बैठे लोगों पर चढ़ाई गाड़ी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 10 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर में मानसरोवर क्षेत्र में  पत्रकार कॉलोनी में तेज रफ्तार ओडी के कहर ने शुक्रवार को एक निर्दोष की जान ले ली जबकी 16 लोगों को घायल कर दिया। 3 से 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को टक्कर मारी और फिर पलट गई। इस भयानक एक्सीडेंट में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबित, ड्राइवर नशे में था। गाड़ी में ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे। ड्राइवर ने सड़क किनारे खाने की थड़ी पर बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, लेकिन उसमें सवार 4 लोग मौके से फरार हो गए हैं। जबकि भीड़ ने कार सवार दो लोगों को पकड़ा और उनके साथ मारपीट की। मौके के पर मौजूद लोगों के अनुसार, ये कार सवार नशे की हालत में थे।

DCP दक्षिण जयपुर राजश्री राज वर्मा ने बताया, "गाड़ी में 4 लोग थे जिनमें से एक हमारे पास है बाकी लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 11 लोग घायल हैं।"

उपमुख्यमंत्री बैरवा भी पहुंचे दुर्घटनास्थल:-

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी दुर्घटनास्थल पहुंचे। मिडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया, "मैंने यहां पूछताछ की है। गाड़ी में जो 4 लोग थे उनकी पहचान हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। अन्य लोग घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मैं अस्पताल जा रहा हूं। इस तरह की घटना दुखद है।"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit