फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 11 जनवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में मनरेगा कानून बचाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत आज नीमकाथाना में कांग्रेस पार्टी के नेता और पदाधिकारी उपवास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं ने नीमकाथाना के जे पी यादव पार्क में उपवास किया । वही कल से मनरेगा की खामियां बताने को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर ग्राम पंचायत और वार्ड में जाकर जन जागरण अभियान चलाएंगे।
नीमकाथाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविन्द नारायण घसिया ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने कृषि कानूनों के लिए संघर्ष किया था । उसी तरह अब मनरेगा के लिए संघर्ष होगा। जिलाध्यक्ष गोविन्द नारायण घसिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने मनरेगा का स्वरूप बदल दिया है। मनरेगा के जरिए गांव के मजदूर को खुद के परिवार का पेट पालने के लिए रोजगार का साधन मिल जाता था।
उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार ने उसे छीनने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की है जो 45 दिनों तक चलेगा।
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर मनरेगा मे हुए बदलाव की घर घर जाकर जानकारी देगा ओर एक जनजागृती से बडा आंदोलन खडा करेंगे। जिस प्रकार से कृषि के तीन काले कानून वापस लेने के लिए केन्द्र सरकार को मजबूर किया था वैसे ही मनरेगा को वापस लाऐगे।
पीसीसी उपाध्यक्ष एवं पुर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने कहा की मनरेगा योजना विश्व मे अपने आप मे एक अद्वितीय योजनि थी जिसने विश्व मे आए मंदि के दौर मे भी भारत की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान किया था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment