फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 12 जनवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में आज NSUI जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में नवगठित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक मोदी ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएँ दीं।
विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि NSUI देश का सबसे मजबूत छात्र संगठन है, जिसने हमेशा लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। नवगठित कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी तथा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी। वे छात्र हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाएँ और संगठन को बूथ व कॉलेज स्तर तक सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और NSUI हमेशा छात्र, युवा और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर खड़ी रही है।
NSUI जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। छात्रों की समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
इस मौके पर पी.सी.सी. सदस्य सुमित मोदी, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद महराणियां, युवा कांगेस प्रदेशाध्यक्ष मीडिया विभाग जसवेद्र चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपेन्द्र दिवाच, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा, पूर्व सरपंच सुरेश खैरवा, वीरेंद्र यादव, राजेश बाजिया, पूर्व NSUI अध्यक्ष विकास कुमावत, राजकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, कृष्ण यादव, लीलाराम सैनी सहित अनेक कांग्रेस व NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment