मकर संक्रांति के पर्व पर साफ रहेगा मौसम : सीकर जिले में अनेक जगहों पर छाया रहा हल्का कोहरा , कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 14 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मकर संक्रांति के पर्व पर आज लोगों को राहत के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सीकर जिले में कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं है। सुबह केवल सीकर शहर में कई जगह हल्का कोहरा छाया रहा। वह भी धूप निकलने के बाद कम हो गया। अब आज मकर संक्रांति के पर्व पर पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

सीकर के तापमान में बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.5 और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी सीकर जिले के ज्यादातर इलाकों में मौसम पूरी तरह से साफ रहा था।

मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार पहाड़ी इलाकों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कमजोर पड़ने की वजह से आज सीकर जिले में कोल्ड वेव नहीं चल रही है। भले ही यहां पर तापमान में गिरावट हुई हो लेकिन मौसम साफ रहने से लोगों को तेज सर्दी से राहत मिलेगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit