वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में मकर संक्रांति पर्व की धूम : आसमान में उड़ीं रंग-बिरंगी पतंगें, लोगों ने तीर्थ स्थलों पर किया पवित्र स्नान, गर्म कपड़े किए वितरित

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 14 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में मकर संक्रांति का पर्व पर ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । सुबह से ही लोग छतो पर चढ़कर पतंग बाजी का लुफ्त उठा रहे हैं। आसमान में रंग बिरंगी पतंगे सुबह से ही आसमान छू रही है।

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में वो काटा, वो मारा के शोर के बीच लोग पूरे दिन छतों पर झूमते और पतंगबाजी का मजा ले रहे है । शहरवासी शीतलहर में भी पूरे दिन छतों पर अटे हुए है। छतों पर खड़े लोगों की नजरें सुबह से आसमान पर गढ़ी हुई है। पतंगबाजी के साथ मनोरंजन के लिए लोगों ने छतों पर डीजे भी लगा रखे है। जिनमें चलते गानों के साथ लोग जहां- तहां नाचते- गाते भी नजर आ रहे है। पतंगबाजी का लुत्फ बच्चों से लेकर बड़ों व महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उठाया।

मकर संक्रांति पर्व पर लोगो ने खूब दान पुण्य किया। श्रद्धालुओं गणेश्वर, टपकेश्वर, बालेश्वर धाम पर पवित्र स्नान किया। गणेश्वर तीर्थ धाम पर गर्म जल धारा के बीच लोगो ने पवित्र स्नान किया।

एक तरफ तिल-गुड़ की मिठास घुली रही तो दूसरी ओर आसमान रंग बिरंखी पतंगों से सतरंगी हो गया।। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। गरीबों को गर्म कपड़े वितरित किए।

बता दे कि मकर संक्रांति  के दिन पतंगबाजी की परंपरा वर्षों पुरानी है। जिसका इस वर्ष भी पूरे उत्साह और आनंद के साथ पालन किया जा रहा है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit