फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 16 जनवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय दौरे पर आज जयपुर पहुंचेंगी। वे यहां रामानंद मिशन की ओर से नींदड़ में जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के सान्निध्य में आयोजित रामकथा व 1008 कुंडीय हनुमत महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर 1.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से रामानंद मिशन की ओर से आयोजित रामकथा व 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में पहुंचेंगी। स्वामी रामभद्राचार्य के 77वें जन्मदिवस समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रमुख संत महात्माओं की मौजूदगी रहेगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को ही जयपुर से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा संक्षिप्त पर बेहद महत्वपूर्ण है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 1.40 बजे जयपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वे सीधे नींदड़ में रामभद्राचार्य से मुलाकात करेंगी और कथा में शिरकत करेंगी। शाम करीब 5 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जयपुर से वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment