फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 16 जनवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा छोड़ने के ऐलान से प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि एक-दो लोगों के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता।
वीबी-जी रामजी योजना पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आए अरुण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी में लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेता कांग्रेस में जाना भी पसंद नहीं कर रहे हैं।
अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है और ऐसे नेताओं के जाने से संगठन कमजोर नहीं होता। उन्होंने कहा कि जो लोग अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं, वही पार्टी छोड़ते हैं।
अरुण सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी वीबी-जी रामजी योजना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी।
कांग्रेस विरोध करती है :-
मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए इस योजना के लिए नया कानून बनाया गया है। उन्होंने बताया कि योजना का प्रस्तावित बजट करीब 1.51 लाख करोड़ रुपए है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए डिजिटल तकनीक और ऑडिट व्यवस्था लागू की जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment