पीएम बोले - TMC के लोग बंगाल के गरीबों के दुश्मन : प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की, कहा - पश्चिम बंगाल का पुराना गौरव फिर लौटाएंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

मालदा, 17 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा आप बंगाल में भाजपा सरकार बनाइए हम मालदा का, पश्चिम बंगाल का पुराना गौरव फिर लौटाएंगे। यहां जब भाजपा आएगी तो मालदा के किसानों के लिए नए अवसर लेकर आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज मालदा में आपसे आपकी पीड़ा भी साझा करने आया हूं। यहां न फैक्ट्रियां लग रही है, न किसानों को कोई सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मालदा-मुर्शिदाबाद से किसानों को रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है। यहां के किसान बेहाल हैं। मालदा पर TMC की दूर्नीति, उसके भ्रष्टाचार की दोहरी मार पड़ रही है।

दरसल पीएम ने मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया है। इसे हम भारतीयों की मेहनत से बनाया गया है

मालदा प्राचीन ज्ञान की गूंज:-

पीएम ने कहा कि मालदा वह जगह है जहां प्राचीन ज्ञान की गूंज है, राजनीति और संस्कृति की चेतना है, मालदा बंगाल की समृद्धि का एक बड़ा केंद्र रहा है। मैं सबसे पहले बंगाल के महान सपूत सुवेंदु शेखर रॉय को नमन करता हूं, जिनके प्रयासों से मालदा की पहचान बची रही। आज भी मालदा अपने रेशम, लोक संगीत और बौद्धिक चेतना की वजह से जाना जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के प्रधान सेवक के रूप में मैं बंगाल के लोगों की पूरी ईमानदारी से सेवा का प्रयास कर रहा हूं, मैं चाहता हूं कि बंगाल के हर बेघर के पास अपना पक्का घर होलेकिन ऐसा नहीं हो रहा, यहां की TMC सरकार बहुत ही निर्दयी है, केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है उसे यहां TMC के लोग लूट लेते हैं। TMC के लोग बंगाल के गरीबों के दुश्मन हैं, उन्हें आपकी तकलीफों की चिंता नहीं है, वे अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं।

5 लाख तक का मुफ्त इलाज:-

पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि देश के बाकी राज्यों की तरह बंगाल के लोगों को भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिले यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो लेकिन आज बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां यह योजना लागू नहीं होने दी गईऐसी पत्थर दिल सरकार, ऐसी निर्मम सरकार, ऐसी सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।

भाजपा ने सुशासन और विकास का नया मॉडल विकसित किया:-

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में सुशासन और विकास का नया मॉडल विकसित किया है, आज पूरे देश में जनता इसे अपना आशीर्वाद दे रही है। कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है, खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक BMC में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड विजय मिली है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तिरुवनंतपुरम में भी पहली बार भाजपा के मेयर बने हैं यानि जहां कभी भाजपा के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था वहां भी आज भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, यह दिखाता है कि देश का वोटर, देश की जेन Z भाजपा के विकास मॉडल पर कितना विश्वास करती है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit