सीकर में 2 दिवसीय शेखावाटी उत्सव का आगाज : हेरिटेज वॉक में विभिन्न कलाकारों का स्वांग, एसके स्कूल ग्राउंड से अरबन हाट तक शोभायात्रा, कई कॉम्पिटिशन होंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 24 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

आज सीकर में जयपुर रोड स्थित अरबन हाट में 2 दिवसीय शेखावाटी उत्सव का आगाज हुआ है। शेखावाटी उत्सव में कई जिलों से कलाकार पहुंचे हैं, वहीं पूरे सीकर जिले से लोग यहां उत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

उत्सव की शुरुआत हेरिटेज वॉक से हुई। हेरिटेज वॉक एसके स्कूल ग्राउंड से बजरंग कांटा सर्किल होते हुए अरबन हाट पहुंची। उत्सव में आज और कल कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा, वहीं शोभायात्रा, प्रदर्शनी, योगा सेशन होंगे।

पर्यटन विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर अन्नू शर्मा के निर्देशन में 2 दिवसीय शेखावाटी उत्सव के पहले दिन एसके स्कूल ग्राउंड से अरबन हाट तक शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके बाद आज दिन में पंच गौरव प्रदर्शनी, हाट बाजार, ऊंट-घोड़ा श्रृंगार, साफा बांधना व लंगड़ी टांग दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी।

डांस और गायन-वादन :-

आज शाम 6 बजे लोक कलाकार रामप्रसाद (कच्ची घोड़ी), अर्जुन माटोलिया (भैरू नृत्य), शमसाद बहरुपिया, श्याम जोशी (रोबिले), गोपाल गिला (ढफ-चंग), नवीन शर्मा (मयूर नृत्य), विकास भाट (कठपुतली), वर्षा सोनी (चरी, चरकुला), जाकिर खान (भपंग वादन), शिवनारायण गुजरावत (चकरी नृत्य) का प्रजेंटेशन देंगे।

आतिशबाजी के साथ समापन:-

शेखावाटी उत्सव में 25 जनवरी को सुबह योगा सेशन होगा। इसके बाद पंच गौरव-हाट बाजार के साथ ही रस्साकसी, मटका दौड़, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला व वॉलीबाल मैच होंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार चुग्गे खां मांगणियार प्रस्तुति देंगे, इसके बाद आतिशबाजी के साथ 2 दिवसीय आयोजन का समापन होगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit