देश आज मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस : देश की सेनाओं का दमखम और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली, यूरोपीय संघ (EU) का दल परेड में शामिल

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 26 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

देश आज अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कर्तव्य पथ पर देश के विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति की झलक दिखाई दी । इस बार यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही ।

परेड में अलग-अलग चुने राज्यों और मंत्रालयों की 30 झांकियां दिखाई गईं। परेड में तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई। एयरफोर्स के राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई समेत 29 एयरक्रॉफ्ट शामिल हुए। इन्होंने सिंदूर, वज्रांग, अर्जन और प्रहार फॉर्मेशन बनाए।

यूरोपीय संघ (EU) का दल:-

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में इस बार यूरोपीय संघ (EU) का दल भी देखने को मिला । यूरोपीय संघ (EU) के सैन्य दल का नेतृत्व कर्नल फ्रेडरिक साइमन स्प्रुइट कर रहे हैं, जो यूरोपीय संघ मिलिट्री स्टाफ (EUMS) के डायरेक्टर जनरल की ओर से एक सेरेमोनियल जिप्सी में सवार हैं।

Image

परेड में सेनाओं ने मिसाइलें, युद्धक विमान, नई बटालियन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल घातक वेपन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इनमें ब्रह्मोस और आकाश वेपन सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर सूर्यास्त्र, मेन बैटल टैंक अर्जुन और स्वदेशी मिलिट्री प्लेटफार्मों और हार्डवेयर की सीरीज शामिल थीं। पहली बार हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल का प्रदर्शन हुआ।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समारोह के खत्म होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit