वीडियो न्यूज़ : नरेश कुमार टेलर बने जिला प्रभारी : टेलर की नियुक्ति से नीमकाथाना में कांग्रेस सेवादल सदस्यता अभियान को मिली नई गति

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 29 जनवरी 2026
रिपोर्ट  :  किशोर सिंह लोचिब 

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालजी देसाई एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी एवं राजस्थान प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष संयोग भावरिया ने नरेश कुमार टेलर को कांग्रेस सेवादल सदस्यता अभियान का जिला नीमकाथाना प्रभारी नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नरेश कुमार टेलर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नीमकाथाना जिले में सेवादल संगठन को मजबूती मिलेगी । साथ ही सदस्यता अभियान को एक नई दिशा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सुमित मोदी, पीसीसी सदस्य महेश मेगोतिया, सदस्य कांता प्रसाद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, नंदलाल सैनी, गोपाल सैनी, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, देवेंद्र बिजारणिया, बलवीर खैरवा, राजेश बाजिया, अनिल वकील, सुरेश खैरवा, वीरेंद्र स्वामी, अशोक ढिलान एवं राकेश नटवाडिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नरेश कुमार टेलर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सभी नेताओं ने आशा व्यक्त की कि टेलर के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस सेवादल का सदस्यता अभियान जिले में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit