फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 31 जनवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शनिवार को राजस्थान पुलिस डीजीपी आईपीएस राजीव कुमार शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियो की बैठक ली । बैठक में कानून व्यवस्था और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने सहित कई मसलों पर चर्चा हुई ।
बैठक में सीमावर्ती थानों की चुनौतियों और संगठित अपराधों जिनमे विशेष तौर पर नारकोटिक्स , शराब की तश्करी , गैंग्स्टरस की गतिविधियों के सम्बन्ध में चर्चा की गई । डीजीपी ने इन सब पर प्रभावी कार्यवाही और निगरानी के संबंध में निर्देश दिए ।
बैठक में डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक पुलिस थानों की चेकिंग करेंगे। इसके साथ ही बॉर्डर्स लगने वाले थाने को लेकर भी निर्देश देते हुए कहा कि बॉर्डर से लगते हुए जो राज्य है उनसे बेहतर कोऑर्डिनेटर हो।
ये रहे शामिल :-
बैठक में एडीजी कानून व्यवस्था वीके सिंह, आईजी रेंज जयपुर HG राघवेंद्र सुहासा, सीकर प्रवीण नायक नुनावत, चूरू एसपी जय यादव, झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, खैरथल तिजारा एसपी मनीष कुमार चौधरी, अलवर एसपी सुधीर चौधरी , कोटपुतली - बहरोड़ एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई, भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण, एएसपी नीमकाथाना, वृताधिकारी नीमकाथाना, वृताधिकारी नीमकाथाना के सभी एसएचओ और हरियाणा के राजस्थान सीमावर्ती एसएचओ शामिल रहे ।
व्यापारियों ने की मुलाकात :-
बैठक के बाद नीमकाथाना के व्यापारी भी डीजीपी से मिले और पिछले दिनों गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग को लेकर की गईकार्यवाही को लेकर डीजीपी का आभार जताया । साथ ही व्यापारियों ने क्षेत्र नीमकाथाना की कानून व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। नीमकाथाना को जिला पुलिस बनने की मांग की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment