वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में मनरेगा पर रार, कांग्रेस का धरना : एडीएम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, नीमकाथाना विधायक मोदी ने केंद्र पर लगाया आरोप

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 02 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा ।

इस विरोध प्रदर्शन में नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सीताराम लांबा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

नीमकाथाना विधायक का आरोप :-

विधायक सुरेश मोदी ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों, किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नया कानून गरीब मजदूरों के हित में नहीं है और यह योजना को समाप्त करने का प्रयास है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की ।

घसिया ने चेतावनी दी कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक जारी रहेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit