वीडियो न्यूज़ : विधानसभा में डोटासरा बोले -आपकी सरकार गिर जाएगी : विधानसभा में पहली बार पीसीसी चीफ डोटासरा रुद्र रूप दिखा, भाजपा पर चुन चुन कर बोले हमले

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 03 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का रूद्र रूप देखने को मिला ।डोटासरा ने मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलते हुए चुन चुन कर भाजपा पर हमले बोले । डोटासरा ने कहा कि12 साल की जाँच करवा लो अगर आपमें हिम्मत है तो  , भाजपा की सरकार गिर जाएगी।

वीडियो देखे 

उन्होंने कहा कि मै लिखकर दे रहा हूँ आपको । जो मुजरिम है - जो अपराधी है उनको सलाखों में डालों । लेकिन रोजाना भाषणों से काम नही चलेगा । जिसने भी गुनाह किया है । उसको पकड़कर सजा दिलाइये । लेकिन आप सिर्फ आरोप लगाने का काम करते है ।

डोटासरा - दिलावर में नोकझोंक :-

सदन की कार्यवाही के दौरान डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच नोकझोंक भी हो गई। डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्रीजी शिक्षा का बंटाधार मत करो।

डोटासरा ने कहा कि शिक्षकों की पहले कुत्ते भगाने में ड्यूटी लगाई, इसके बाद रामकथा में ड्यूटी लगा दी। आपके स्कूलों का नामांकन घट गया, पौने दो लाख नामांकन कम हो गया। बीच सत्र तबादले कर दिए। पैसे का तो छोड़ दीजिए, 5000 का खेल कर सकता है वो कितना ही बड़ा कर सकता है।

दिलावर ने डोटासरा पर पलटवार करते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों ने कहा था डोटासरा पैसा खाते हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति की, स्पीकर ने आरोपों को कार्यवाही से निकलवाने का आश्वासन दिया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit