सिंघाना में अनियंत्रित बस ने कार को मारी टक्कर : हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनू, 03 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के सिंघाना में मंगलवार शाम को एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया,। घायल को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सिंघाना थाना क्षेत्र के भोदन मोड़ पर हुआ

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक सुरेंद्र और ईएमटी अजय शर्मा ने घायल सांवरमल को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल कार ड्राइवर की पहचान बड़ागांव निवासी सांवरमल के रूप में हुई है।

घायल ड्राइवर सांवरमल ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से सिंघाना से पचेरी की ओर जा रहा था। भोदन पुलिया के पास पहुंचने पर सामने से आ रही टूरिस्ट बस भोदन मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठी और उसकी गाड़ी से टकरा गई।

हादसा के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit