वीडियो न्यूज़ : "भारत - अमेरिका के बीच ट्रेड डील" : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डील का किया स्वागत, कहा - इससे राजस्थान को होगा विशेष लाभ

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमरीका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते का राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया है । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस समझौते को राजस्थान की अर्थव्यवस्था के लिए 'गेम चेंजर' करार दिया है।

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो सन्देश जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश और विशेषकर हमारे राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अमरीका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर मात्र 18% करना इस बात का प्रमाण है कि विश्व अब भारत की आर्थिक शक्ति का लोहा मान रहा है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश के ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुलेंगे, जिससे निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

'भारतीय उत्पादों को मिलेगी नई उड़ान'
मुख्यमंत्री ने इस समझौते की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी यानी टैरिफ में कटौती पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अमरीका जैसे बड़े बाजार में भारतीय उत्पादों का प्रवेश अब और आसान और किफायती होगा। टैरिफ का 50% से घटकर 18% पर आना भारतीय निर्यातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह समझौता मोदी जी के 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित करता है।

वस्त्र उद्योग को होगा फायदा :-'

राजस्थान की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश देश का अग्रणी निर्यातक राज्य है। इस ट्रेड डील का सबसे बड़ा लाभ राजस्थान के वस्त्र उद्योग (Textile Industry) को मिलेगा। वस्त्र उद्योग राजस्थान की आर्थिक रीढ़ है, और टैरिफ कम होने से प्रदेश के कपड़ों की मांग अमरीका बाजार में तेजी से बढ़ेगी। यह समझौता विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए संजीवनी साबित होगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit