फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 05 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नगर परिषद सीकर एवं WeVOIS Labs Private Limited के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीकर में विद्यार्थियों हेतु स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार एवं कचरा पृथक्करण (Source Segregation) के महत्व से अवगत कराया गया।
जागरूकता कार्यक्रम नगर परिषद आयुक्त महोदय के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के महत्व की सरल एवं प्रभावी जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से अधिशाषी अभियंता नागरमल, एमआईएस अभियंता साहिल अली, विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापिका श्रीमती शारदा सिंह, शिक्षकगण विविता चौधरी, संतरा मील, मुकेश कुमार यादव एवं संदीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे। वहीं WeVOIS कंपनी की आईईसी (IEC) टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment