वीडियो न्यूज़ : सीएम ने कांग्रेस की चुनौती स्वीकार की : सीएम ने कहा- विपक्ष ने पांच साल बनाम दो साल पर बहस की चुनौती थी, मैं चुनौती स्वीकार करता हूं

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 05 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर
 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष की बहस की चुनौती स्वीकार करता की है। सीएम ने कहा- विपक्ष ने पांच साल बनाम दो साल पर बहस की चुनौती थी, मैं चुनौती स्वीकार करता हूं। इसके लिए दस्तावेज सदन में रख रहा हूं। स्पीकर, इस पर बहस का समय तय कर दीजिए। पांच साल बनाम दो साल पर सदन में बहस को तैयार हूं। सीएम के जवाब के बाद सदन की कार्यवाही 11 फरवरी तक स्थगित कर दी गई।

दरसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए बोल रहे थे उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश का खजाना खाली मिला था, लेकिन वर्तमान सरकार ने न केवल अर्थव्यवस्था को स्थिर किया, बल्कि उसे गति और दिशा भी दी। पहली बार सरकार ने अपने दो साल की उपलब्धियों का विस्तृत दस्तावेज सदन के पटल पर रखा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन सिद्धांत- उत्पादकता बढ़ाना, नागरिकों की आकांक्षाएं पूरी करना और 'सबका साथ, सबका विकास' को अपनी सरकार की मूल दिशा बताते हुए कहा कि किसान कल्याण, गरीब उत्थान, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के रोजगार पर विशेष काम हुआ है।

डोटासरा पर साधा निशाना :-

सीएम ने नाम लिए बिना कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जब ये मंत्री थे, तो परेशानी लेकर जाते थे, तो कौनसा बाड़ा था, उसका रास्ता दिखा देते थे। 3 फरवरी को हमारे साथी ने उस बाड़े के बारे में इतिहास बता दिया था।

आज मैं व्यक्ति नहीं, प्रवृति की बात कर रहा हूं, जो कुर्सी जाते ही ज्ञान का ग्रंथ बन जाता है। जब ऊंट खड़ा रहता है, तब तक आदमी को रेत नहीं दिखती। एक हाथ में हुकुमश् दूसरे हाथ रिश्तेदार की सिफारिश। इत्मिहान होते थे, सवाल कागज में नहीं पहले जेब में उतरते थे।

सीएम ने कहा किमेहनती युवा खड़े रह जाते थे। उस वक्त युवाओं की याद नहीं आई, उस वक्त नैतिकता की किताब कहां गई? उस वक्त नैतिकता कहां थी। एक दिन कुर्सी खिसकी, एक चमत्कार हुआ।

जल परियोजनाएं और सिंचाई:-

रामजल सेतु परियोजना के तहत नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध में जल संग्रहण शुरू हो चुका है। यमुना जल समझौते की डीपीआर अंतिम चरण में है। गंगनहर के आधुनिकीकरण के लिए 1,717 करोड़ और इंदिरा गांधी नहर के लिए 4,731 करोड़ के काम शुरू हुए हैं। दो वर्षों में 99,562 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई सुविधा दी गई।

स्वास्थ्य सुरक्षा- मां योजना:-

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 1.36 करोड़ परिवार कवर हुए। दो साल में 37.53 लाख मरीजों को 7,645 करोड़ का कैशलेस इलाज मिला और 30 हजार अस्पताल जुड़े।

उद्योग और ऊर्जा:-

34 नई औद्योगिक नीतियां जारी की गईं। राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए, जिनमें 8 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके हैं। सौर ऊर्जा क्षमता में 19,209 मेगावाट की वृद्धि हुई और कोयला आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

बिजली और सिंचाई :-

दो साल में 16,430 किमी सड़कें बनीं (पिछली सरकार के पांच साल में 13,160 किमी)। बिजली उत्पादन क्षमता में 7,395 मेगावाट वृद्धि हुई और खेतों में 3.44 करोड़ मीटर तारबंदी की गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit