फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 09 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
लोकसभा में लगातार विपक्ष के सांसदों का हंगामा जारी है । विपक्ष की मांग है कि नेता विपक्ष राहुल गाँधी को बोलने दिया जाए । इस बीच न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है।
लोकसभ में आज भी सत्र की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा।
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन भारी हंगामे के चलते सभा तीन बार स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा में भी सोमवार को हंगामे के आसार हैं।
नेता प्रतिपक्ष एक शैडो प्रधानमंत्री होता है:-
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष एक शैडो प्रधानमंत्री होता है। लेकिन यहां, नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सरकार कुछ भी कह सकती है और किसी पर भी हमला कर सकती है। स्पीकर खुद कांग्रेस की महिला सांसदों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस सदन में विपक्ष के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है और उन्हें बोलने भी नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष के खिलाफ इस तरह का रवैया पहले कभी नहीं हुआ। हम कार्रवाई का इंतजार करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता कुछ हद तक चौंकाने वाला था और नेता प्रतिपक्ष इस बारे में स्पीकर से कुछ बातें कहना चाहते थे, लेकिन इसकी भी इजाज़त नहीं दी गई। सरकार संसद को अपने लिए बचाकर रखना चाहती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment