फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 09 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के बीकानेर से शुरू हुए खेजड़ी बचाओ अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अच्छी पहल बताया है । गहलोत ने कहा कि पहले अरावली एवं अब खेजड़ी बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन राजस्थान के लिए शुभ संकेत है। पर्यावरण को लेकर जो चेतना आमजन में आई है वह सराहनीय है।
गहलोत ने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है कि विकास एवं प्रकृति के बीच संतुलन का सख्ती से पालन करवाया जाए। उन्होंने विश्नोई समाज की इस पहल की सराहना करने हुए बधाई दी है । उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी है ।
उन्होंने कहा कि बीकानेर में आन्दोलन करने से काम नही चलेगा बल्कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम चलाए । लोगों में संगोष्ठी आदि से जागरूकता लाए । जिससे सरकार पर दबाव हो । उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रेमी आदि तो अपना योगदान दे रहे है लेकिन सरकार भी वादा निभाए ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment