फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी, 09 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुरवाटी रेंजर के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो गये है । नीमका जोहड़ा के ग्रामीणों ने रेंजर के खिलाफ जिला वन अधिकारी (डीएफओ) झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने रेंजर के खिलाफ न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद एक विवादित जमीन पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि गोपालजी मंदिर नीमकाजोहड़ा की खातेदारी में रही कुछ जमीन पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस विवादित जमीन को सरकार की रिसीवरी में लिया गया है और इस पर कोर्ट का स्टे आदेश लागू है।
पुजारी रामजीदास के मुताबिक, वन विभाग ने हाल ही में इस जमीन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई की थी। अब उन पर आरोप है कि विभाग न्यायालय के रोक के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा है। मंदिर द्वारा डलवाए गए पत्थरों का भी कथित तौर पर इस निर्माण में उपयोग किया जा रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment