एसीबी ने रिश्वतखोर AAO को पकड़ा : आरोपी पेंशन बनाने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की रहा था डिमांड, एसीबी रंगे साथ दबोचा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 09 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी ने रिश्वतखोर AAO को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों। आरोपी ने पेंशन बनाने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। एसीबी टीम फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को कहा था कि पिता के निधन के बाद मां की पेंशन बनाने में आरोपी राजेश कुमार खण्डेलवाल रुपए की डिमांड कर रहा है।

एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को शिकायत मिली। शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया- उसके पिता की मौत होने के बाद मां को पूरी पेंशन नहीं मिल रही है। पूरी पेंशन बनाने के एवज में पेंशन विभाग के AAO (द्वितीय) राजेश कुमार खंडेलवाल परेशान कर रहा है। पूरी पेंशन बनाने और पहले का एरियर बनाने की एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा है।

एसीबी ने सत्यापन कर आरोपी राजेश खण्डेलवाल को रिश्वत देने के लिए परिवादी को भेजा। परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी टीम ने सोमवार दोपहर राजेश कुमार को रंगे हाथों अरेस्ट किया। एसीबी की ओर से अन्य की भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

'10 हज़ार नकद और 10% कमीशन':-

आरोपी राजेश कुमार खण्डेलवाल ने परिवादी की माता की पूर्ण पेंशन शुरू करने और पिछले एरियर की राशि बनवाने के बदले में एक बड़ी मांग रख दी। आरोपी ने कहा कि उसे 10,000 रुपये नकद चाहिए और जो भी एरियर राशि (Arrears) पास होगी, उसका 10 प्रतिशत हिस्सा उसे रिश्वत के रूप में देना होगा।

एक पीड़ित परिवार, जो पहले से ही अपने मुखिया को खो चुका था, उसके हक के पैसे के लिए इस तरह की मांग ने सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit