वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में विराट हिन्दू सम्मलेन : घुघाड़ी धाम महन्त अवध बिहारी दास के हुए प्रवचन, सामाजिक एकता का दिया सन्देश

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में सोमवार को शिव सत्संग भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में संतों के पावन सानिध्य में एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।  घुघाड़ी धाम के महंत अवध बिहारी दास महाराज व बजरंगदास महाराज डोकन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए घुघाड़ी धाम के महंत अवध बिहारी दास महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ सेवा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा, “गौ माता की रक्षा करना हम सभी का परम धर्म है। समाज को संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा।”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रमेश पारिक ने बताया कि आज हिन्दू सम्मलेन में सभी समाजों के लोग एक जाजम पर एकत्रित होकर सभी भेदभाव मिटाने और बुराईयो को दूर करने का संकल्प लिया है । सम्मलेन में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट रहने, संस्कारों को अपनाने तथा राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बृजमोहनजी माहेश्वरी, महेंद्र वाल्मीकि, सुरेश यादव, गोपाल रैगर, गोपाल पुजारी, कार्तिक वाल्मीकि,हमेशज भटनागर, नंदलाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit