लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित : संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले - कांग्रेस पार्टी से हाथ जोड़कर अनुरोध, बजट पर चर्चा करें

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 10 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को भी लोकसभा में हंगामा जारी रहा । 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महज 1 मिनट बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। जिसके चलते प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी

दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके कारण सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। विपक्ष की एक ही मांग है कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी को बोलने दिया जाए

हंगामे के बीच लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी से हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि बजट पर चर्चा होनी चाहिएकांग्रेस पार्टी बोलना शुरू नहीं करना चाहती। वे हर दिन वेल में आकर हंगामा करते हैं। कांग्रेस पार्टी पहले ही पार्लियामेंट की गरिमा को नुकसान पहुंचा चुकी है बजट में चर्चा शुरू होना चाहिए।

इससे पहले लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। राहुल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे। फ़िलहाल लोकसभा में सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई है 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit