फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 10 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
देशभर में अपनी अनूठी हास्य शैली से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले प्रसिद्ध हास्य कवि एवं शिक्षक केसर देव मारवाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे रींगस के मिल तिराहे पर हुआ।
हादसा उस वक्त हुआ जब वे शादी समारोह से वापस जयपुर लौट रहे थे, तभी करीब 2 बजे रींगस के मिल तिराहे पर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा घुसी। हादसे में केसर देव मारवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त उनकी पत्नी पत्नी चंदा प्रजापत भी साथ थी, जिन्हें मामूली चोट आई है।
हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, लेकिन उनकी पत्नी को ज्यादा चोट नहीं आई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और कवि के शव को रींगस के राजकीय उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
लाडनूं के रहने वाले थे :-
केसर देव मारवाड़ी नागौर जिले के लाडनूं में कुम्हारों का बास के रहने वाले थे। वे अपनी हास्य कविताओं और मंचीय प्रस्तुतियों के लिए देशभर में जाने जाते थे। उनकी कविताओं में जहां सहज हास्य और मारवाड़ी संस्कृति की खुशबू होती थी, वहीं उनके शब्द समाज की सच्चाइयों को भी सरल अंदाज में सामने रखते थे। इसके अलावा वे सरकारी टीचर भी थे।
घर में सबके लाडले थे केसर देव:-
उनकी पहली पोस्टिंग नागौर के विश्वनाथ पुरा में हुई थी, इसके बाद पांचूडी तबादला हो गया। वे करीब 15 साल से जयपुर में रह रहे थे और वर्तमान में झोटवाड़ा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। केसर देव मारवाड़ी 6 भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। वे घर में सबके लाडले थे। इसकी खास वजह ये थी कि वो सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते थे। बाद में वे धीरे-धीरे बड़े हास्य कवि बन गए और देशभर में लोगों को गुदगुनाने लगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment