5 साल बाद पिता और बेटे एक साथ : विश्वेन्द्र सिंह ने शेयर की बेटे के साथ फोटो, बेटे ने लिखा - मुझे कॉफी पीने का शौक, पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी, मैं पीने चला गया

फोटो  : फाइल फोटो 

भरतपुर, 10 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अपने बेटे अनिरुद्ध सिंह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाला है। विश्वेन्द्र सिंह अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर लिखा है कि आज जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद मेरे बेटे युवराज अनिरुद्ध भरतपुर से सुखद मुलाकात हुई।

दोनों के बीच करीब 5 साल से विवाद चल रहा था। इसके बाद ये फोटो सामने आने के बाद दोनों के बीच सुलह होने की संभावना जताई जा रही है। हालंकि इससे ज्यादा कुछ प्रतिक्रिया सामने नही आई है

विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे कॉफी पीने का शौक है, पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी है, मैं कॉफी पीने चला गया।

पिता ने की पहल :-

विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध की पोस्ट के आधार पर कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही राजपरिवार में जल्द सब ठीक होने वाला है । बेटे ने लिखा कि मुझे कॉफी पीने का शौक है, पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी है, मैं कॉफी पीने चला गया। इससे साफ है कि पहल पिता की और से की गई है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit