सीकर में बड़ा हादसा, दो की मौत : निजी स्कूल की दूसरी मंजिल के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, एक मजदुर सहित दो की मौत

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 10 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर शहर में जयपुर-झुंझुनूं बाइपास पर एक निजी स्कूल की बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर सीमेंट लिफ्ट का हुक टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट के नीचे दबने से एक मजदूर सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।

सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को सीकर के एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शव का पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी के मुताबित, स्कूल में दूसरी मंजिल का काम चल रहा है। इस दौरान सीमेंट ऊपर ले जाने के लिए लगी लिफ्ट अचानक गिर गई। ऐसे में उसके नीचे आने से सूरज (36) पुत्र भंवरलाल निवासी मध्य प्रदेश और सुभाष (42) पुत्र किशन निवासी परसरामपुरा नवलगढ़ गंभीर घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

एमपी से मजदूरी करने आया था :-

सूरज मध्य प्रदेश से पत्नी और बच्चों के साथ सीकर में मजदूरी करने आया था। वहीं मृतक सुभाष स्कूल में किसी परिचित से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान हादसा हुआ। सूरज के एक लड़की और दो लड़के हैं। वहीं सुभाष के चार संतान हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit