फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 21 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान विधानसभा में सरकार के कामकाज के प्रतिवेदन पर बहस का प्रस्ताव रखने पर विवाद और हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच नोकझोंक हो गई । हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।
दरसल संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सरकार के दो साल के प्रतिवेदन पर बहस का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति करते हुए कहा कि बहस पांच साल बनाम दो साल पर करवाने का तय हुआ था, बीएसी में भी यही तय हुआ था। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने विपक्ष की आपत्तियों को खारिज कर दिया।
इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 5 फरवरी को मुख्यमंत्री के सदन में बयान का हवाला देते हुए कहा कि बहस दो साल बनाम पांच साल पर करवाने की सीएम ने घोषणा की थी। यहां इस प्रस्ताव से मुख्यमंत्री की बेइज्ज्जती हो रही है। जब मुख्यमंत्री की बात की ही वैल्यू नहीं है तो फिर हमारा क्या मतलब है। इसे लेकर लंबी नोकझोंक हुई।
पटेल और डोटासरा के बीच नोकझोंक होने के बाद भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर हंगामा होने के बाद स्पीकर ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment