फोटो : फाइल फोटो
जयपुर/ नीमकाथाना, 23 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने एक बार फिर 16वीं_राजस्थान विधानसभा के पांचवे सत्र में नीमकाथाना एवं आसपास के क्षेत्रों की जीवनरेखा – कुंभा राम लिफ्ट परियोजना – की मांग को सदन में उठाया।
विधायक मोदी ने कहा कि नीमकाथाना क्षेत्र में पेयजल की स्थिति अत्यंत गंभीर है। नई बोरिंग करवाने पर पानी 1000 फीट से नीचे मिल रहा है, वह भी कुछ समय बाद सूख जाता है। पानी में फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा होने से आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं।
7800 करोड़ रुपये की स्वीकृति :-
मोदी ने सदन को अवगत करवाया कि आने वाले समय में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की इस विकट समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा लगभग 7800 करोड़ रुपये की कुंभा राम लिफ्ट परियोजना स्वीकृत की गई थी, जिसमें राज्य एवं केंद्र दोनों का अंश शामिल है। परियोजना की सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृतियाँ, डीपीआर तक मंजूर हो चुकी हैं ।
मोदी ने यह भी बताया कि 30 मई 2023 को एस.एल.एस.सी. की बैठक में इसे जारी भी किया जा चुका है। अब केवल टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ होना शेष है। इसका पानी आने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
विधायक ने सदन को अवगत करवाया कि जल संसाधन मंत्री द्वारा कई बार इसको लेकर आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ। यह मेरे क्षेत्र में शीघ्र और स्थायी पेयजल समाधान का एकमात्र प्रभावी विकल्प है।
जल जीवन मिशन भी हालत ख़राब :-
विधायक ने बताया कि जल जीवन मिशन (JJM) भी नीमकाथाना में प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बजट में नाम नही आने का खेद :-
विधायक ने पहली बार किसी बजट में नीमकाथाना का नाम नही आने पर आश्चर्य जताया । उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए बजट में न तो कोई स्पष्ट प्रावधान किया गया और न ही कोई ठोस घोषणा हुई ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment