राजस्थान में फिर बदला मौसम : बीकानेर, सीकर, अलवर सहित कई जिलों में हल्की बारिश, रात के तापमान में गिरावट दर्ज

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 28 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया। शुक्रवार देर रात बीकानेर, सीकर, अलवर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इस कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।  

आज सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। सुबह से चल रही हवा के कारण भी गर्मी का एहसास कम हो रहा है।  हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा।

कई जगह हल्की बारिश :-

शुक्रवार रात को बीकानेर के लूणकरणसर, सीकर के फतेहपुर और खैरथल-तिजारा जिले के भी कई एरिया में हल्की बरसात हुई। वहीं, जयपुर सहित 5 ज्यादा जिलों में कल दोपहर से हल्के बादल छाए हुए हैं। हवा चलने के कारण भी मौसम बदला है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री से उपर :-

मौसम विभाग के अनुसार 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत अन्य शहरों में भी तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit