फोटो : फाइल फोटो
अजमेर, 28 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कभी कांग्रेस, INC इंडियन नेशनल कांग्रेस थी लेकिन अब INC नहीं बची है इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची है। आज वो INC के बजाय MMC बन गई है। MMC यानि मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।
पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है।
राजस्थान सरकार की सराहना :-
पीएम ने कहा कि कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है कि आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वायदों के साथ भाजपा सरकार आई थी उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान के विकास से जुड़ी करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है...ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे और राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातर युवाशक्ति को सशक्त कर रही है। 2 साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें चमकती रहती थी, आती रहती थी। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज यहां इसी मंच से राजस्थान के 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।
पीएम ने कहा कि आज वीरांगनाओं की इस धरती से मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला है। अजमेर से HPV टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment