फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम खोरा में गुस्साए ग्रामीणों ने ओवरलोड डम्परो को रोक दिया है । ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड डम्पर पत्थर गिराते हुए चल रहे थे । गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ ।
समाजसेवी रोहितश्व खोरा ने बताया कि 1 - 2 दिन पहले भी एक गाड़ी पर ओवरलोड वाहनों से पत्थर गिर गये थे । प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नही हो रही है । उन्होंने बताया कि हमने बार बार प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन वाहनों को अंडर लोड करे । जिससे बड़े हादसे से बचा जा सके ।
हेवी ब्लास्टिंग का आरोप :-
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहाँ हैवी ब्लास्टिंग होती है । जिससे पत्थर आसपास के आबादी क्षेत्र में आ जाते है । उन्होंने कहा कि अनेक बार इसकी शिकायत प्रशासन की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाही नही की गई । जिस वजह से इनके हौंसले बुलंद हो रहे है ।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी :-
ग्रामीणों ने नीमकाथाना रोड को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान सड़क पर डंपर खड़े रहे । काफी समय तक कोई प्रशानिक प्रतिनिधि नही पहुंचा था । जो ग्रामीणों के आरोपों को गहरा कर देता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment