नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका : हादसे में 17 की मौत, 18 गंभीर घायल, महाराष्ट्र सीएम ने दिए जांच के आदेश, पीएम ने जताया शोक

फोटो  : फाइल फोटो 

नागपुर, 01 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

 

महाराष्ट्र के नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में धमाके के बाद 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर लोग रूप से घायल हैंहादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की ।

दरसल नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे धमाका हो गया। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाती है।

सीएम ने दिए जांच के आदेश :-

घटना के बाद महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर हैं। 17 लोगों की जान चली गई है। मैं मृतकों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के दौरान कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

पीएम ने जताया शोक :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर की घटना पर शोक जताया है । प्रधानमंत्री ने घटना में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit