फोटो : फाइल फोटो
खंडेला , 01 मार्च 2026
रिपोर्ट : महेंद्र सिंह खोखर
उपखंड क्षेत्र के जय गढ़वाल ने ऑल राजस्थान दूसरी रैंक और ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की कक्षा छठवीं में 80 वी रैंक प्राप्त कर संपूर्ण कांवट क्षेत्र गौरव बढ़ाया है । उनके चयन होने पर संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई है।
गढ़वाल को घसीपुरा गांव की युवा शक्ति के साथ बड़े बुजुर्गों ने सर्वसमाज के सभी सम्मानितो लोगो ने शुभकामनाएं और बधाई दी । साथ ही उनके चयन को संपूर्ण क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाला बताया है ।
बता दे कि रींगस उज्ज्वल कॅरिअर एकेडमी के 53 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। जिस पर जश्न मनाया गया। संस्थान निदेशक सागरमल ऐचरा ने बताया कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026-27 कक्षा 6 में प्रवेश सूची में वरीयता संस्थान के समरजीत निवासी अलवर ने 300 में से 284 अंक प्राप्त प्रदेश की सामान्य श्रेणी में प्रथम रैंक, जय चौधरी निवासी ने ओबीसी श्रेणी में दूसरी रैंक और गौरिश ने एसटी श्रेणी में थर्ड रैंक, अमन कुमार गुर्जर ने ओबीसी में प्रथम व ऑल इंडिया में थर्ड रैंक, कविंद्र ने ओबीसी प्रदेश में फोर्थ रैंक हासिल की है।
संस्थान संचालक शंकरलाल सामोता ने बताया कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन एंटीए की ओर से 28 जनवरी को किया था।
इस अवसर पर महिपाल कुड़ी, जितेंद्र महला, नेमीचंद सामोता, उर्मिला देवी, सुमन, जयप्रकाश, रविंद्र सहित सहित अन्य मौजूद थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment