फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में रेलवे ओवर ब्रिज का आखिरकार प्रशासन ने सूद ले ली है। शनिवार को पुलिया की सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है । सड़क निर्माण के चलते यातायात को भी डायवर्ट किया गया है।
पुलिया निर्माण के चलते छोटे वाहन रेलवे बुगदा से होकर निकल रहे है । वहीं बड़े वाहन गोडावास अंडर पास और 77 नम्बर फाटक अंडर पास से निकल रहे है।
बता दे कि 76 नम्बर पर निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज की सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। ओवर ब्रिज की सड़क में अनेक जगह पर खड्डे हो चुके थे। जिससे अनेक बाइक चालक हादसों का शिकार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों ने अनेक बार सड़क निर्माण कार्य को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। अब सड़क निर्माण कार्य होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment